रिफंड लेने के चक्कर में गंवा दिये 65 हजार

कोलकाता : ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप से रिफंड लेने के चक्कर में कई लोग अपनी कमाई गवां रहे हैं. ऐसी ही एक घटना उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर के एचबी टाउन इलाके में हुई. यहां ऋषिकेश राय नामक व्यक्ति के अकांउट से जालसाज ने 65 हजार 400 रुपये निकाल लिये. पीड़ित ने घटना की […]

कोलकाता : ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप से रिफंड लेने के चक्कर में कई लोग अपनी कमाई गवां रहे हैं. ऐसी ही एक घटना उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर के एचबी टाउन इलाके में हुई. यहां ऋषिकेश राय नामक व्यक्ति के अकांउट से जालसाज ने 65 हजार 400 रुपये निकाल लिये. पीड़ित ने घटना की शिकायत खड़दह थाने में दर्ज करायी है. शिकायत के आधार पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गयी है.

पुलिस ने बताया कि उसने शुक्रवार को एक ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी में ऑर्डर बुक किया था. जिसका बिल 391 रुपया हुआ था लेकिन उसने कुछ देर बाद बुकिंग रद्द कर दिया. बताया गया कि थोड़ी देर बाद बिल का पैसा वापस करने के लिए कॉल कर उससे बैंक का डिटेल मांगा गया. आरोप है कि डिलेट देने का बाद रुपये वापस करने के बजाय उसके बैंक खाते से 65,400 निकाल लिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >