15 लाख के कफ सीरप जब्त, ट्रक चालक अरेस्ट

दिनहाटा : असम तस्करी किये जा रहे प्रतिबंधित कफ सीरप की लगभग 10 हजार बोतलें दिनहाटा पुलिस ने जब्त की हैं. गुप्त खबर के आधार पर पश्चिम बंगाल नंबर के एक ट्रक से यह जब्ती हुई. पुलिस ने मुर्शिदाबाद के रेजीनगर निवासी ट्रक चालक शमीम शेख को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक दिनहाटा […]

दिनहाटा : असम तस्करी किये जा रहे प्रतिबंधित कफ सीरप की लगभग 10 हजार बोतलें दिनहाटा पुलिस ने जब्त की हैं. गुप्त खबर के आधार पर पश्चिम बंगाल नंबर के एक ट्रक से यह जब्ती हुई. पुलिस ने मुर्शिदाबाद के रेजीनगर निवासी ट्रक चालक शमीम शेख को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक दिनहाटा थाना पुलिस को फेंसिडिल कफ सीरप की तस्करी की खबर मिली थी. इस खबर पर दिनहाटा थाने के आइसी संजय दत्त के नेतृत्व में गुरुवार देर रात विशाल पुलिस दल के साथ नाकाबंदी लगायी गयी. बलरामपुर रोड पर कोल्ड स्टोर इलाके में ट्रक पकड़ा गया. जानकारी के मुताबिक कफ सीरप दिनहाटा से असम ले जाया जा रहा था. तलाशी के दौरान लगभग 10 हजार बोतल कफ सीरप मिला, जिसका बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपये बताया गया है. दिनहाटा थाना प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि गिरफ्तार चालक किसी अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह से जुड़ा है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >