सॉल्टलेक : चांदी के बॉल चुनने के लिए उमड़ी भीड़

कोलकाता: साल्टलेक सिटी सेंटर के नजदीक मंगलवार सुबह रास्ते के किनारे चांदी के रंग के छोटे-छोटे बॉल को देख कर उसको चुनने के लिए उत्सुक राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों के जमा होकर चांदी के बाल चुनने की घटना को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंच […]

कोलकाता: साल्टलेक सिटी सेंटर के नजदीक मंगलवार सुबह रास्ते के किनारे चांदी के रंग के छोटे-छोटे बॉल को देख कर उसको चुनने के लिए उत्सुक राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

लोगों के जमा होकर चांदी के बाल चुनने की घटना को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस भी सिटी सेंटर के नजदीक राम कृष्ण आइलैंड के पास छोटे-छोटे पड़े चांदी के बॉल को देख कर हैरान रही गयी. घटना की खबर जैसे-जैसे फैलती गयी, रास्ते पर लोगों की चांदी के बॉल चुनने की उत्सुकता बढ़ती गयी. चांदी के बाल चुनने वाले लोगों ने बताया कि कुछ बॉल को रगड़ कर देखने पर वह चांदी के तरह ही लग रहा है.

लोगों ने अपने हाथ में चांदी के बॉल चुन कर खुशी जतायी. इधर, पुलिस ने उक्त चांदी के बॉल के सत्यतता को जांच के लिए भेजा है. इस संबंध में साल्टलेक के एडीसी देवाशीष धर ने बताया कि चांदी के रंग के छोटे-छोटे बॉल आखिर कर कहां से आये. इसके साथ उक्त बाल चांदी के है, या नकली, नमूना एकत्रित कर उसका परीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे बॉल सिर्फ चांदी के रंग दिख रहे हैं, वास्तविक नहीं भी हो सकते हैं. उन्होंने वहां से गुजरने वाली किसी गाड़ी से गिरने की आशंका जतायी. उन्होंने बताया कि चांदी के बाल चुनने के लिए रास्ते पर लोगों की कतार के वजह से ट्रैफिक समस्या पैदा हुई. पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >