स्वास्थ्य अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

इंसेफलाइटिस का कहर कोलकाता : उत्तर बंगाल में दिमागी बुखार यानी इंसेफलाइटिस के कहर को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला किया है. इसकी घोषणा करते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि सभी स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी अगले एक महीने तक के […]

इंसेफलाइटिस का कहर

कोलकाता : उत्तर बंगाल में दिमागी बुखार यानी इंसेफलाइटिस के कहर को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने का फैसला किया है. इसकी घोषणा करते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बताया कि सभी स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी अगले एक महीने तक के लिए रद्द कर दी गयी हैं.

अब उत्तर बंगाल के सभी जिलों में जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा. गौरतलब है कि अब तक उत्तर बंगाल में इंसेफ्लाइटिस से करीब 113 लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार को ईद पर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जलपाईगुड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की हैं, क्योंकि लोगों तक इस बीमारी के संबंध में सूचनाएं पहुंचाना बहुत जरूरी है.

स्थानीय स्वास्थ्य कर्मचारियों को जागरूकता फैलाने के लिए लिफलेट बांटने को कहा गया है. टीकाकरण अभियान भी शुरू किया गया है. इसे बंगाल में भी लागू करने का आवेदन किया गया है.

इंसेफ्लाइटिस के रोकथाम में विफल होनेवाले अधिकारियों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गाज पहले ही गिर चुकी है, सीएम के निर्देश पर तीन अधिकारियों को हटा दिया गया है.

गौरतलब है कि इंसेफ्लाइटिस बीमारी का संबंध दिमाग से है, इससे रोगी के सेंट्रल नर्वस सिस्टम काफी प्रभावित होती है. दिमाग में बैक्टेरियल व वाइरल इंफेक्शन के कारण यह बीमारी फैलती जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >