राष्ट्रीय बैंक की एटीएम से लाखों की लूट

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले में एक राष्ट्रीय बैंक की एटीएम तोड़कर लाखों रुपये की लूटपाट की गयी. घटना मंगलवार देर रात दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना अंतर्गत ज्योतिषपुर ग्राम पंचायत के नूतनहाट इलाके में घटी है. एटीएम लूट के साथ-साथ बैंक के सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त किया गया […]

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले में एक राष्ट्रीय बैंक की एटीएम तोड़कर लाखों रुपये की लूटपाट की गयी. घटना मंगलवार देर रात दक्षिण 24 परगना के बासंती थाना अंतर्गत ज्योतिषपुर ग्राम पंचायत के नूतनहाट इलाके में घटी है.

एटीएम लूट के साथ-साथ बैंक के सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही बासंती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक स्थानीय व्यक्ति ने ज्योतिषपुर ग्राम पंचायत भवन के ठीक नीचे स्थित राष्ट्रीय बैंक के गेट का ताला टूटा हुआ देखा, जब उसने अंदर झांक कर देखा तो एटीएम क्षतिग्रस्त स्थिति में थी. स्थानीय व्यक्ति ने फौरन थाना को सूचित किया. पुलिस ने बताया कि एटीएम से लगभग 13 लाख रुपय नगद की लूट हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >