स्कूल के किरानी पर 11वीं की छात्रा से छेड़खानी का आरोप

दिनहाटा : 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप स्कूल के एक किरानी प्रेम कुमार बर्मन पर लगा है. उसे स्कूल से हटाये जाने की मांग पर छात्र छात्राओं ने स्कूल के सामने पथावरोध किया. दिनहाटा भेटागुड़ी लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ हाईस्कूल की छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार दोपहर को स्कूल के सामने दिनहाटा-कूचबिहार राज्य […]

दिनहाटा : 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप स्कूल के एक किरानी प्रेम कुमार बर्मन पर लगा है. उसे स्कूल से हटाये जाने की मांग पर छात्र छात्राओं ने स्कूल के सामने पथावरोध किया. दिनहाटा भेटागुड़ी लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ हाईस्कूल की छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार दोपहर को स्कूल के सामने दिनहाटा-कूचबिहार राज्य सड़क पर धरने पर बैठ गये. घटना से इलाके में भारी जाम लग गया.

पुलिस मौके पर पहुंचकर आन्दोलनकारियों से बातचीत व आश्वासन देकर अवरोध हटाया. आन्दोलन के दौरान स्कूल में प्रधान शिक्षक व सहकारी प्रधान शिक्षक दोनों ही स्कूल में अनुपस्थित थे. इससे विद्यार्थियों की नाराजगी और बढ़ गयी. आन्दोलनकारियों का कहना है कि स्कूल का आरोपी किरानी प्रेम कुमार बर्मन स्कूल की 11 वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की घटना को कई महीने बीत गये. लेकिन आरोपी को आज तक सजा नहीं मिली. आरोपी आराम से रोज स्कूल आकर कामकाज कर रहा है.

जबकि पीड़ित छात्रा शर्म व असुरक्षा की भावना से स्कूल नहीं आ पा रही है. लेकिन स्कूल प्रबंधन इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है. मजबूरन आज विद्यार्थियों को आन्दोलन का रुख करना पड़ा. मामले पर आरोपी को फोन करने पर उससे बात नहीं हो सकी. स्कूल के प्रधान शिक्षक श्यामल कुमार दास ने कहा कि वह आज स्कूल नहीं आये थे. विद्यार्थियों से बात हुई है. वह जल्द ही जरुरी कार्यवाही करेंगे. दिनहाटा थाना आईसी संजय दत्त ने कहा कि छात्रछात्राओं से चर्चा के बाद अवरोध हटा लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >