एटीएम तोड़ कर चोरी की कोशिश, गिरफ्तार

हावड़ा : ऑनलाइन फूड डिलिवरी ब्वॉय को एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना चटर्जीहाट थाने के बेलेपुल के निकट एक एटीएम की है. गिरफ्तार आरोपी का नाम कमलकांत जाना (32) है. उसके पास से एक 9 एमएम पिस्तौल, एक कारतूस और एक लोहे की रॉड बरामद […]

हावड़ा : ऑनलाइन फूड डिलिवरी ब्वॉय को एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना चटर्जीहाट थाने के बेलेपुल के निकट एक एटीएम की है. गिरफ्तार आरोपी का नाम कमलकांत जाना (32) है. उसके पास से एक 9 एमएम पिस्तौल, एक कारतूस और एक लोहे की रॉड बरामद किये गये. गिरफ्तार युवक को हावड़ा अदालत मे पेश किया गया जहां उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

कुछ दिनों पहले एटीएम को तोड़कर चोरी की कोशिश की गयी थी जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि बैंक के एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि सुबह-सुबह एक युवक लाल रंग की स्कूटी से एटीएम में आया और सात मिनट बाद वहां से चला गया.

इसी आधार पर पुलिस ने कमलकांत को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया की वह बहुत अधिक कर्ज हो जाने से तनाव में था. इस कारण उसने एटीएम तोड़कर कर रुपये निकालने की योजना बनायी और घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि इस युवक का पिछला कोई अापराधिक रिकॉर्ड नहीं है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >