बागडोगरा : दो अवैध हथियार कारोबारी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर से लगे बागडोगरा इलाके के बिहार मोड़ से दो अवैध हथियार कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41 नंबर बटालियन ने विशेष अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की. एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के पास से नौ एमएम की एक […]

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी शहर से लगे बागडोगरा इलाके के बिहार मोड़ से दो अवैध हथियार कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41 नंबर बटालियन ने विशेष अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की. एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों के पास से नौ एमएम की एक पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई है. एसएसबी ने दोनों आरोपियों और बरामद असलहा बागडोगरा थाना पुलिस को सौंप दिया है.

गिरफ्तारी के लिए बिछाया जाल : जानकारी के मुताबिक, अपने खुफिया तंत्र से एसएसबी को इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद अवैध हथियार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया. बिछाये गये जाल के मुताबिक हथियारों की डिलीवरी देने अवैध हथियार कारोबारी पहुंचे, तभी उन्हें दबोच लिया गया. आरोपियों की पहचान उत्तर दिनाजपुर के मोहम्मद जमशेद (24) और चोपड़ा निवासी दन्याल लकरा के रूप में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >