पानागढ़ : बीरभूम जिले के बोलपुर थाना अंतर्गत स्कूल बागान इलाके में चोरी करने आये बदमाशों ने घर में कुछ नही मिलने पर उक्त घर में आग लगा दी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. घर के मालिक सुब्रत विश्वास ने कहा कि घर पर कोई नहीं था.
घर का ताला तोड़ कर चोरों ने घर मे चोरी करने के उद्देश्य से प्रवेश किया था. आशंका जतायी जा रही है कि घर में कोई कीमती सामान या रुपये नही मिलने पर चोरों ने गुस्से में घर में आग लगा दी. आग और धुंआ देख कर पड़ोसियों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद दमकल और पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और परिस्थिति को नियंत्रित किया.
