हावड़ा : बागनान थाना अंतर्गत देउलटी में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर बमबाजी में आठ तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गये. तीन को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया है. घटना शनिवार रात 12.30 बजे उसे समय घटी, जब तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय में सो रहे थे. इसी दौरान अचानक बम फेंका गया, जिससे कार्यालय की छत टूट गयी. मौके से एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम पताकी कुमड़ा है. हमले का आरोप भाजपा पर लगाया गया है. अन्य हमलावर भागने में सफल रहे.
हावड़ा : तृणमूल के पार्टी कार्यालय पर बमबाजी, आठ जख्मी, तीन अस्पताल में
हावड़ा : बागनान थाना अंतर्गत देउलटी में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर बमबाजी में आठ तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गये. तीन को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया है. घटना शनिवार रात 12.30 बजे उसे समय घटी, जब तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय में सो रहे थे. इसी दौरान अचानक बम फेंका गया, जिससे कार्यालय […]

स्थानीय विधायक अरुणाभ सेन ने कहा कि पार्टी कार्यालय में हो रहे लगातार हमले के बाद तृणमूल कार्यकर्ता रात को वहीं सो रहे हैं. रात के करीब 12.30 बजे बिना नंबर प्लेट की एक कार वहां पहुंची. इससे पहले किसी को कुछ समझ में आता, हमलावरों ने बम फेंकना शुरू कर दिया. बमबाजी में आठ कार्यकर्ता जख्मी हो गये. वारदात को अंजाम देकर भाग रहे हमलावरों में से एक को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया.
मौके पर पुलिस पहुंची. श्री सेन ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने वारदात को अंजाम दिया है. रोजाना हमारे पार्टी कार्यालय को निशाना बनाया जा रहा है. भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) अनुपम मल्लिक ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना देना नहीं है. ये तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच की लड़ाई है. मौके से गिरफ्तार आरोपी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.