काशकुली में नदी किनारे मिला युवक का शव

ग्रामीणों की सूचना पर बाराबनी पुलिस ने किया बरामद पेशे से था वाहन चालक, पिता ने जताई हत्या की आशंका रूपनारायणपुर : बाराबनी पुलिस थाना अंतर्गत पानुरिया पंचायत के काशकुली गांव से स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर 35 वर्षीय जमादार टुडू का शव बरामद किया. स्थानीय ग्रामीणों ने काशकुली गांव के नदी किनारे […]

ग्रामीणों की सूचना पर बाराबनी पुलिस ने किया बरामद

पेशे से था वाहन चालक, पिता ने जताई हत्या की आशंका
रूपनारायणपुर : बाराबनी पुलिस थाना अंतर्गत पानुरिया पंचायत के काशकुली गांव से स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर 35 वर्षीय जमादार टुडू का शव बरामद किया. स्थानीय ग्रामीणों ने काशकुली गांव के नदी किनारे रेत में दबा शव देखा. मृतक काशकुली गांव के निवासी राम घोष के यहां ड्राइवर का कार्य करता था.
पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया. मृतक झारखंड के गेरिया थाना अंतर्गत जामदही गांव के निवासी मैनेजर टुडू का छोटा बेटा था. वाहन मालिक ने मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा में देने की घोषणा की है. मृतक के पिता श्री टुडू ने कहा कि जमादार उनका छोटा बेटा था. काफी दिनों से राम घोष के घर में ड्राइवर का कार्य कर रहा था. मृतक के घर में पत्नी, पांच साल का पहला तथा ढ़ाई साल का दूसरा बेटा है.
उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है. उन्होंने कहा कि मृत बेटे के कान से खून निकला हुआ था. इसका सीधा तात्पर्य है कि उसकी हत्या की गई है. उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच करने तथा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस अधिकारियों ने जांच करने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >