तीन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज, एक गिरफ्तार, दो फरार

कूचबिहार : कूचबिहार शहर के रेलगुमटी संलग्न गुड़ियाहाटी-1 ग्राम पंचायत के छीट खड़िमाला इलाके में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक पर गोली चलाने का आरोप बदमाशों पर लगा है. गोली लक्ष्य से चुकने के कारण जीवन कुमार सरकार नामक युवक की जान बच गयी. इस मामले में युवक ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज […]

कूचबिहार : कूचबिहार शहर के रेलगुमटी संलग्न गुड़ियाहाटी-1 ग्राम पंचायत के छीट खड़िमाला इलाके में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक पर गोली चलाने का आरोप बदमाशों पर लगा है. गोली लक्ष्य से चुकने के कारण जीवन कुमार सरकार नामक युवक की जान बच गयी. इस मामले में युवक ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दो फरार बताये गये हैं.

जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी सुबीर सरकार लंबे समय से इस रिहायसी इलाके में पॉल्ट्री फार्म चलाते हैं. उनके इस पोल्ट्री फार्म से निकलने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं.
पड़ोसी जौहर दे सरकार व उसके परिवार वालों का आरोप है कि पोल्ट्री फार्म की गंदगी से इलाके में प्रदूषण फैल रहा है. इसे लेकर कई बार शिकायत की गयी है. परिस्थिति को लेकर कूचबिहार कोतवाली थाना के साथ ही कूचबिहार सदर महकमा शासक के पास भी जौहर दे सरकार ने शिकायत दर्ज करायी है.
इसके बाद से स्थानीय तृणमूल आश्रित बदमाशों के साथ मिलकर जौहर दे सरकार के परिवार को पोल्ट्री फार्म मालिक सुबीर सरकार ने परेशान करना शुरू कर दिया. रविवार 12 बजे शिकायतकर्ता जौहर दे सरकार का बेटा जीवन कुमार दे सरकार को इलाके के रवि भट्टाचार्य ने अपशब्द कहे. इसका विरोध करने पर युवक को धमकाया गया कि उसे व उसके परिवार को 23 तारीख को लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद देखेगा.
धमकी मिलने के बाद जीवन कुमार अपने घर लौट आया. आरोप है कि घर लौटने के कुछ ही देर बाद ही रवि भट्टाचार्य, आशीष सरकार व पवित्र दास नामक स्थानीय गुंडे उसके घर पर आ धमके. जीवन को घर के बाहर बुलाया गया. जीवन जैसे ही घर का मेन गेट पार किया बदमाशों ने उस पर गोली चलायी.
लेकिन जीवन ने तुरंत टीन का दरवाजा बंद कर दिया. इससे लक्ष्य चूक गया. इसके बाद रवि भट्टाचार्य ने रिवाल्वर लेकर उसे गोली मारने के लिए निशाना लगाया. लेकिन जीवन कुमार ने उसके हाथ से रिवाल्वर गिरा दिया. उसके चिल्लाने से इलाकावासी एकत्रित होने लगे तो बदमाश भाग निकले.
इस घटना के बाद इलाकावासी एकत्रित हुए और जौहर दे सरकार के साथ थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए रवाना हुए. उस समय भी तृणमूल समर्थित बदमाशों ने रिवाल्वर चमका कर सभी को धमकाया. लेकिन सभी के एकजुट रहने से वह भाग निकले.
घटना के बाद कूचबिहार कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी रवि भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया. अन्य दो आरोपियों को पुलिस खोज रही है. इलाकावासियों की ओर से पोल्ट्री फार्म मालिक सुबीर सरकार को कड़ी सजा देने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >