छेड़छाड़ की घटना को लेकर दो गुटो में संघर्ष, चार लोग घायल

दिनहाटा : गृहवधू के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर दिनहाटा इलाके में रविवार को दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना दिनहाटा-1 ब्लॉक के सीमांत गांव गितालदह में हुई है. दोनों पक्षों के […]

दिनहाटा : गृहवधू के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर दिनहाटा इलाके में रविवार को दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना दिनहाटा-1 ब्लॉक के सीमांत गांव गितालदह में हुई है. दोनों पक्षों के संघर्ष में हसीना बीबी, हैरत अली, हाफिजुल हक व शहीदुल हक जख्मी हुए है. घटना को लेकर गीतालदह थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है.

स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि गीतालदह बाजार इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप स्थानीय निवासी फारुक हुसैन नामक व्यक्ति पर लगा. इसे लेकर दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. घटना में खून से लथपथ होकर चार लोगों को आसपास के लोगों ने दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती करवाया. मामले पर दिनहाटा थाना आईसी संजय दत्त ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >