लापता महिला का तालाब से शव बरामद

मेदिनीपुर से इलाज के लिए काशीपुर में एक रिश्तेदार के यहां आयी थी मंगलवार सुबह तालाब से मिला शव, घरवालों के अलावा इलाके के लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ कोलकाता : उत्तर कोलकाता के काशीपुर इलाके में सोमवार शाम 6.30 बजे से लापता एक महिला को अचेत हालत में घर के पास के तालाब […]

मेदिनीपुर से इलाज के लिए काशीपुर में एक रिश्तेदार के यहां आयी थी

मंगलवार सुबह तालाब से मिला शव, घरवालों के अलावा इलाके के लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
कोलकाता : उत्तर कोलकाता के काशीपुर इलाके में सोमवार शाम 6.30 बजे से लापता एक महिला को अचेत हालत में घर के पास के तालाब से मंगलवार सुबह बरामद किया गया. तुरंत उसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत बताया. महिला की शिनाख्त विष्णुप्रिया साव (43) के रूप में हुई है.
वह मेदिनीपुर की रहनेवाली थी. खबर पाकर काशीपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घर के सदस्यों ने प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि मेदिनीपुर से अपने पति कार्तिक साव के साथ विष्णुप्रिया काशीपुर रोड में इलाज के लिए रिश्तेदार के घर आयी थी.
सोमवार शाम 6.30 बजे के बाद से वह अचानक कमरे से रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी थी. काशीपुर थाने में उसके लापता होने की सूचना दी गयी थी. इसके बाद से घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे. उसका शव तालाब में कैसे पहुंचा, उसने खुद आत्महत्या कि या किसी साजिश की शिकार हो गयी, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >