मकान मालिक पर लगाया लाखों के गबन का आरोप

दुर्गापुर : दुर्गापुर के कोकोवेन थाना में एक किराएदार ने मकान मालिक पर लाखों की संपत्ति चुराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस की ओर से कार्यवाही न करने पर किरायेदार ने जिला शासक, कमिश्नर समेत विभिन्न प्रशासनिक विभागों में गुहार लगाई है. दुर्गापुर स्टेशन बाजार संलग्न एसबी मोड़ […]

दुर्गापुर : दुर्गापुर के कोकोवेन थाना में एक किराएदार ने मकान मालिक पर लाखों की संपत्ति चुराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस की ओर से कार्यवाही न करने पर किरायेदार ने जिला शासक, कमिश्नर समेत विभिन्न प्रशासनिक विभागों में गुहार लगाई है. दुर्गापुर स्टेशन बाजार संलग्न एसबी मोड़ निवासी व्यवसाई प्रभात कुमार गुप्ता शहर में व्यवसाय करते हैं.

प्रभात कुमार गुप्ता एसबी मोड के संजीव सारणी स्थित कल्याणी बिल्डिंग के मालिक कुमकुम चटर्जी के घर में पिछले 18 वर्षों से किराएदार के रूप में अपने परिवार के साथ रहते हैं. पिछले कुछ माह से किराये को लेकर प्रभात एवं कुमकुम के बीच विवाद चल रहा था. जनवरी में किराया देने को लेकर कुमकुम चटर्जी एवं प्रभात कुमार गुप्ता के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया.
आरोप है कि उस दौरान मकान मालिक कुमकुम चटर्जी अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रभात गुप्ता पर धारदार चीज से हमला कर दिया था. इससे प्रभात कुमार गुप्ता के पैर में काफी चोट आई थी. मधुमेह का मरीज होने के कारण प्रभात को इलाज के लिए बंगलूरू जाना पड़ा था. प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि हमले वाले दिन के बाद आसपास के लोगों की सूचना पर जब मैं मकान में गया तो देखा कि मकान में रखे सभी सामान गायब हैं. इसमें पत्नी के सोने के गहने, फ्रीज, अलमारी सहित करीब 15 लाख का सामान गायब था. आरोप लगाया कि मकान मालिक ने घर में रखे सारे सामान गायब करवाया है. सामान चोरी होने की शिकायत कोकोवेन थाना में दर्ज करायी है.
पुलिस इस मामले में अभी तक कोई सहयोग नहीं कर रही है. चोरी की शिकायत थाने के साथ-साथ सभी प्रशासनिक अधिकारियों से की है. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >