कॉलेज छात्र का लटकता शव बरामद

कूचबिहार : शनिवार को कूचबिहार कोतवाली थाना पुलिस ने एक कॉलेज छात्र का लटकता शव उसके घर से बरामद किया. घटना कोतवाली थाना के घुघुमारी इलाके में हुई है. परिवार के सदस्यों की नजर मामले पर पड़ते ही घटना की खबर पुलिस को दी गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे […]

कूचबिहार : शनिवार को कूचबिहार कोतवाली थाना पुलिस ने एक कॉलेज छात्र का लटकता शव उसके घर से बरामद किया. घटना कोतवाली थाना के घुघुमारी इलाके में हुई है. परिवार के सदस्यों की नजर मामले पर पड़ते ही घटना की खबर पुलिस को दी गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लिया.

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि विद्यार्थी का नाम सुजीत दास (19) है. वह बीए फाइनल ईयर का छात्र है. आर्थिक तौर पर पिछड़े परिवार से होने के बावजूद सुजीत ने अपनी पढ़ाई जारी रखी थी. उसकी मौत से इलाके में शोक का माहौल है. परिवार के सदस्यों का अनुमान है कि प्रेम में धोखा खाने के कारण उसने आत्महत्या किया है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >