जय श्री राम बोलने पर भाजपा समर्थक को पीटा, घायल

बारासात नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के विजय नगर इलाके की घटना कोलकाता : जय श्री राम कहने पर एक भाजपा समर्थक को पीट कर घायल करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर लगा है. घायल भाजपा समर्थक का नाम शिवशंकर दास है. उसे गंभीर अवस्था में बारासात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

बारासात नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के विजय नगर इलाके की घटना

कोलकाता : जय श्री राम कहने पर एक भाजपा समर्थक को पीट कर घायल करने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर लगा है. घायल भाजपा समर्थक का नाम शिवशंकर दास है. उसे गंभीर अवस्था में बारासात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना बारासात नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के विजय नगर इलाके की हैै. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को अस्वीकार किया है. शिवशंकर दास का आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया.
भाजपा जिला युवामोर्चा के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि जय श्री राम कहने को लेकर भाजपा समर्थकों को पीटा गया. यह काफी निंदनीय घटना है. वर्तमान समय में तृणमूलकर्मियों को जय श्रीराम का स्वर बर्दाश्त नहीं हो रहा है. इस घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती, हम बड़ा आंदोलन करने पर बाध्य हो जायेंगे. वहीं बारासात नगरपालिका के चेयरमैन सुनील मुखर्जी ने कहा कि तृणमूल समर्थकों पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. इस घटना में भाजपा समर्थक ही शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >