तृणमूल समर्थकों पर भाजपा पार्षद के घर में तोड़फोड़ का आरोप

कोलकाता : बीजपुर थाना अंतर्गत हालीशहर नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड पार्षद सुनीता विश्वास के घर में तोड़फोड़ करने का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगाया गया है. यह वारदात शनिवार रात को हालीशहर के कोना कॉलोनी इलाके में हुई. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. इस मामले में अब तक किसी को […]

कोलकाता : बीजपुर थाना अंतर्गत हालीशहर नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड पार्षद सुनीता विश्वास के घर में तोड़फोड़ करने का आरोप तृणमूल समर्थकों पर लगाया गया है. यह वारदात शनिवार रात को हालीशहर के कोना कॉलोनी इलाके में हुई. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा समर्थकों का आरोप है कि तृणमूल छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने के कारण तृणमूल समर्थकों का एक दल सुनीता विश्वास के घर में तोड़फोड़ किया. इस घटना में घर का कीमती सामान और खिड़कियों में लगे शीशे तोड़ दिया गये.
बताया गया कि इस वारदात में सुनीता देवी की मां घायल हो गयीं. खबर मिलते ही रविवार सुबह बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह पार्षद के घर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
मिली जानकारी के अनुसार खबर मिलते ही मामले की छानबीन करने जब पुलिस इलाके में पहुंची तो भाजपा समर्थकों ने घेराव कर विरोध प्रर्दशन किया. पुलिस ने लोगों को समझा कर मामले को शांत किया. सुनीता विश्वास का आरोप है कि तृणमूल छोड़ कर भाजपा में शामिल होने के कारण ही उनके घर में तोड़फोड़ किया गया है.
तृणमूल विधायक सुनिल सिंह का कहना है कि भाजपा समर्थकों ने उनके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. इस मामले में अर्जुन सिंह ने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता हताश हैं, इस कारण ही मारपीट कर भाजपा समर्थकों को डराने धमकाने की कोशिश की जा रही है. यहां की जनता वोट देकर इसका जवाब देगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >