पंचायत सदस्य के घर पर हमला

लोगों ने बम फेंकनेवालों में से एक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा अलीपुरद्वार : पश्चिम बंगाल का अलीपुरद्वार जिला आम तौर पर राजनीतिक हिंसा से दूर रहता है. लेकिन इस लोकसभा चुनाव में मतदान संपन्न होने बाद यहां भी राजनीतिक संघर्ष की पहली घटना सामने आयी है. तृणमूल के एक पंचायत सदस्य के घर […]

लोगों ने बम फेंकनेवालों में से एक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

अलीपुरद्वार : पश्चिम बंगाल का अलीपुरद्वार जिला आम तौर पर राजनीतिक हिंसा से दूर रहता है. लेकिन इस लोकसभा चुनाव में मतदान संपन्न होने बाद यहां भी राजनीतिक संघर्ष की पहली घटना सामने आयी है. तृणमूल के एक पंचायत सदस्य के घर पर बम फेंका गया है. आरोप भाजपा से जुड़े लोगों पर लगा है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8.30 बजे यह घटना अलीपुरद्वार शहर से लगे तपसीखाता इलाके में हुई है.
हमला करनेवाले चार आरोपियों में से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया है. उत्तेजित ग्रामीणों ने मार-पिटाई करने के बाद आरोपी को अलीपुरद्वार थाना पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पड़ोस के कूचबिहार जिले के थानेश्वर इलाके का निवासी है. उसका नाम प्रसेनजीत राय बताया गया है. खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में पुलिस बल और दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद थे. बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है. पूरे इलाके में राजनीतिक तनाव व्याप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >