पड़ोस की किशोरी को लेकर भागा युवक

परिवारवालों द्वारा अपहरण की शिकायत दर्ज 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार किशोरी भी बरामद, होम भेजी गयी आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत सिलीगुड़ी : 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही किशोरी को बरामद कर लिया गया है. […]

परिवारवालों द्वारा अपहरण की शिकायत दर्ज

48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
किशोरी भी बरामद, होम भेजी गयी
आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत
सिलीगुड़ी : 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही किशोरी को बरामद कर लिया गया है. यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के अधीन एनजेपी थानांतर्गत पश्चिम धनतला इलाके की है.अपहरण की शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे दबोच लिया. आरोपी को शुक्रवार जलपाईगुड़ी जिला कोर्ट में पेश किया गया. जबकि किशोरी को होम में भेज दिया गया है.
एनजेपी थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम धनतला इलाका निवासी विश्वजीत मंडल सोमवार को अपने पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी को लेकर गायब हो गया. परिवार वालों का आरोप है कि उसका अपहरण किया गया. आरोपी युवक किशोरी को बहला फुसला कर घुमाने के बहाने लेकर गायब हो गया. उसके बाद दो दिनों तक वह घर नहीं लौटी. उसके बाद किशोरी के परिवार वालों ने बुधवार को एनजेपी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी. शिकायत मिलते ही एनजेपी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने उसके फोन नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया. पुलिस को आरोपी विश्वजीत के लोकेशन की जानकारी मिल गयी.
उसके बाद आरोपी विश्वजीत से पुलिस ने संपर्क साधा. उसे कहा गया कि वह किशोरी के साथ थाने आए. पहले वह मुकरने लगा. जब उसपर गिरफ्तारी का दबाव बनाया गया तो वह डर गया. बृहस्पतिवार रात को उसने किशोरी के साथ एनजेपी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि आरोपी युवक और किशोरी के बीच संपर्क है. हांलाकि इसकी सच्चाई की जांच की जा रही है.दूसरी ओर शुक्रवार को आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >