डॉक्टर पिता को बदनाम करने की धमकी देकर वसूले दो लाख

बेटे व बहू के खिलाफ शिकायत लेकर गरियाहाट थाने में पहुंचा पीड़ित पिता कोलकाता : अपने डॉक्टर पिता को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर बेटे ने उनसे दो लाख रुपये वसूल लिये. आरोपी बेटे का नाम अधिनायक चटर्जी है. घटना गरियाहाट इलाके के जमीर लेन की है. पीड़ित पिता का नाम विश्वरन चटर्जी […]

बेटे व बहू के खिलाफ शिकायत लेकर गरियाहाट थाने में पहुंचा पीड़ित पिता

कोलकाता : अपने डॉक्टर पिता को समाज में बदनाम करने की धमकी देकर बेटे ने उनसे दो लाख रुपये वसूल लिये. आरोपी बेटे का नाम अधिनायक चटर्जी है. घटना गरियाहाट इलाके के जमीर लेन की है.
पीड़ित पिता का नाम विश्वरन चटर्जी है. इस घटना के बाद उन्हो‍ंने इसकी शिकायत गरियाहाट थाने में दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने बताया कि वह पेशे से चिकित्सक हैं. उनका बेटा अपनी बहू विवाह के बाद उनसे अलग रहता है.
हाल ही में दोनों ने मिल कर उनके मार्केट में सुनाम होने का फायदा उठाया और उनके घर में आकर उन्हें मार्केट में बदनाम करने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये ऐंठ लिये. जाते-जाते बहू ने चेतावनी दी कि जुबां खोलने पर समाज में उनके सुनाम को वह काफी बदनाम कर देगी. इसके कारण वह मानसिक तौर पर काफी परेशान हैं.
इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी बेटे व बहू से पूछताछ कर पुलिस मामले की तह तक जाकर इसकी जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >