पत्नी को पीटने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार

श्रीरामपुर नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड स्थित सुभाष नगर हाउसिंग कॉमप्लेक्स की घटना हुगली : श्रीरामपुर थाना अंतर्गत पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा नेता हरिनाथ मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. घटना श्रीरामपुर नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड स्थित सुभाष नगर हाउसिंग कॉमप्लेक्स की है. आरोपी हरिनाथ मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के […]

श्रीरामपुर नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड स्थित सुभाष नगर हाउसिंग कॉमप्लेक्स की घटना

हुगली : श्रीरामपुर थाना अंतर्गत पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा नेता हरिनाथ मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. घटना श्रीरामपुर नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड स्थित सुभाष नगर हाउसिंग कॉमप्लेक्स की है. आरोपी हरिनाथ मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के श्रीरामपुर सांगठनिक युवा मोर्चा के सचिव है. गिरफ्तार भाजपा नेता को श्रीरामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की जेल हिरासत का निर्देश दिया है.
पीड़िता ने बताया कि पूजा उपाध्याय ने बताया कि 10 फरवरी 2015 उसकी शादी हरिनाथ मिश्रा के साथ हुई थी. विवाह के चार माह बाद से दहेज के लिये उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. दोनों का एक तीन वर्षीय एक बेटा है. आरोप है कि सोमवार की रात हरिनाथ मिश्रा के भाई देवनाथ मिश्रा, सास-ससुर ने मिलकर उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की. किसी तरह से वह भाग कर अपने मायके निवास स्थान पहुंची.
श्रीरामपुर नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड के पार्षद राजेश सिंह ने बताया कि हालांकि यह पारिवारिक मामला था. उन्होंने दोनों पक्षों को समझ बुझा कर पारिवारिक जीवन व्यतीत करने की सलाह दी. लेकिन पूजा न्याय की मांग करते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी. इस मामले पर जब भाजपा श्रीरामपुर सांगठनिक युवा मोर्चा के नंद किशोर हेला ने बताया कि यह पारिवारिक मामला है जिसे बेवजह पार्टी से जोड़ कर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है. मामले से पार्टी का कोई वास्ता नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >