जानलेवा हमले में भाजपा का एक और कर्मी गिरफ्तार

आसनसोल : बाराबनी थाना क्षेत्र के मजियारा गांव स्थित काली मंदिर के पास तृणमूल कांग्रेस के उप प्रधान जितेंद्र पासवान पर हुए जानलेवा हमला तथा उसके वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में स्थानीय निवासी मनोज चक्रवर्ती की शिकायत पर पुलिस ने एक और आरोपी राधाकांत मंडल को गिरफ्तार किया. उसे रविवार को आसनसोल जिला […]

आसनसोल : बाराबनी थाना क्षेत्र के मजियारा गांव स्थित काली मंदिर के पास तृणमूल कांग्रेस के उप प्रधान जितेंद्र पासवान पर हुए जानलेवा हमला तथा उसके वाहन में तोड़फोड़ करने के मामले में स्थानीय निवासी मनोज चक्रवर्ती की शिकायत पर पुलिस ने एक और आरोपी राधाकांत मंडल को गिरफ्तार किया.

उसे रविवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपी की जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
शिकायत के अनुसार बीते 12 अप्रैल की शाम मजियारा गांव के पास भाजपा के समर्थकों ने जितेंद्र पासवान पर हमला कर उनके वाहन की तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >