तंत्र साधना को कम पड़े रुपये तो रची लूट की झूठी कहानी

कोलकाता : तंत्र साधना के लिए रुपये कम पड़ने पर एक चिकित्सक के घर में रहते हुए उसकी एक रिश्तेदार ने वहां लूट की झूठी कहानी रच डाली. लेकिन एक महीने तक पुलिस की सख्ती से पूछताछ के सामने अंत में उसे टूटना पड़ा और उसने खुद लूट की कहानी रचने का खुलासा कर दिया. […]

कोलकाता : तंत्र साधना के लिए रुपये कम पड़ने पर एक चिकित्सक के घर में रहते हुए उसकी एक रिश्तेदार ने वहां लूट की झूठी कहानी रच डाली. लेकिन एक महीने तक पुलिस की सख्ती से पूछताछ के सामने अंत में उसे टूटना पड़ा और उसने खुद लूट की कहानी रचने का खुलासा कर दिया.

पुलिस ने उसके कहने पर घर से चोरी हुए चांदी व सोने के जेवरात का अधिकतर हिस्सा बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में स्थित डाॅक्टर्स क्वार्टर में रहनेवाली एक महिला ने पुलिस को घर में दो बदमाशों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने की शिकायत की.
उसने बताया कि हथियार के साथ कुछ बदमाश कमरे में आ धमके. उन लोगों ने हथियार दिखाकर कमरे से चांदी व सोने के जेवरात लूटकर भाग गये हैं. शुरुआत में पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर एफआइआर दर्ज की. इसके बाद इसकी जांच शुरू कर दी.
काफी दिनों तक जांच करने के बावजूद पुलिस को कोई भी वारदात से जुड़ा सबूत नहीं मिल रहा था. इसके बाद संदेह होने पर पुलिस ने शिकायत करनेवाली महिला से सख्ती से पूछताछ शुरू की.
तब उसने पूरे मामले का खुलासा किया. उसने बताया कि उसे तंत्र साधना का जुनून था. लेकिन इसके लिए रुपये कम पड़ने के कारण उसने घर के जेवरात चुराकर लूट की कहानी रच दी.
अम्हर्स्ट स्ट्रीट के डॉक्टर्स क्वार्टर में चिकित्सक के घर में वारदात की मिली थी शिकायत
पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला घर के रिश्तेदार ने रची थी लूट की झूठी कहानी
आरोपी रिश्तेदार की निशानदेही पर लूट के सारे जेवरात पुलिस ने कर लिये बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >