रिमांड से लौटे दो ट्रक चालकों को जेल

आसनसोल : सालानपुर थाना अंतर्गत बनजेमारी रेलवे साइडिंग में गौरण्डी की बेगुनिया कोलियरी से कोयला लादकर दो ट्रकों द्वारा लाये जा रहे कोयले को बदलकर उसमें मिट्टी तथा पत्थर लादकर उक्त कोयला का गबन करने के मामले में सालानपुर थाना पुलिस ने उक्त दोनों ट्रक चालक किरण कोल तथा निवास गोराई को गिरफ्तार कर उन्हें […]

आसनसोल : सालानपुर थाना अंतर्गत बनजेमारी रेलवे साइडिंग में गौरण्डी की बेगुनिया कोलियरी से कोयला लादकर दो ट्रकों द्वारा लाये जा रहे कोयले को बदलकर उसमें मिट्टी तथा पत्थर लादकर उक्त कोयला का गबन करने के मामले में सालानपुर थाना पुलिस ने उक्त दोनों ट्रक चालक किरण कोल तथा निवास गोराई को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया था.

रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पुनः सोमवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने आरोपियों की जमानत खारिज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ज्ञात हो कि रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने बेगुनिया कोलियरी इलाके से एक ट्रक में लदा दस टन कोयला जब्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >