कोलकाता : दूसरे लैब की जांच में निकला एचआइबी निगेटिव, परिवारवालों ने पैथोलॉजी सेंटर में किया हंगामा

कोलकाता : पैथोलॉजी सेंटर की गलत रिपोर्ट ने एक परिवार को इस तरह प्रभावित किया कि उन्होंने सामूहिक खुदकुशी का मन बना लिया था. रिपोर्ट में नौंवी कक्षा के छात्र पर एड्स पीड़ित बताया गया था. रिपोर्ट पर एचआइवी पॉजिटिव देखने के बाद पूरा परिवार सन्न रह गया. परिवार ने उस रिपोर्ट पर आपत्ति जताते […]

कोलकाता : पैथोलॉजी सेंटर की गलत रिपोर्ट ने एक परिवार को इस तरह प्रभावित किया कि उन्होंने सामूहिक खुदकुशी का मन बना लिया था. रिपोर्ट में नौंवी कक्षा के छात्र पर एड्स पीड़ित बताया गया था. रिपोर्ट पर एचआइवी पॉजिटिव देखने के बाद पूरा परिवार सन्न रह गया. परिवार ने उस रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए दूसरी बार जांच करायी.

दूसरी बार भी रिपोर्ट में छात्र को एड्स पीड़ित बताया गया. इससे परिवार टूट गया और खुदकुशी की ठान ली. हालांकि किसी अनहोनी से पहले एक स्थानीय डॉक्टर की सलाह पर परिवार ने दूसरे पैथोलॉजी लैब से एचआइवी टेस्ट कराया. यहां की रिपोर्ट में एचआइवी निगेटिव बताया गया. इससे परिवार के सदस्यों के जान में जान आयी.

सही रिपोर्ट देखकर सभी ने राहत की सांस ली. दूसरे लैब में कराया गया एचआइवी टेस्ट की रिपोर्ट सही है कि नहीं, इसके लिए चौथी बार एचआइवी टेस्ट कराया गया. चौथे दफा भी एचआइवी निगेटिव निकला.

दोनों रिपोर्ट लेकर परिवार के लोग गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत डबसन रोड स्थित पहले वाले पैथोलॉजी लैब में पहुंचे आैर हंगामा मचाया. परिवार की ओर से गलत रिपोर्ट देने को लेकर उक्त पैथोलॉजी के खिलाफ गोलाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पीड़ित परिवार ने कहा कि इस घटना की शिकायत वह लोग स्वास्थ्य विभाग में करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >