कोलकाता : दो ड्रग्स तस्करों को 12 साल का सश्रम कारावास

कोलकाता : ड्रग्स तस्करी के मामले में वर्षों पहले 31 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किये गये दो आरोपियों को बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए 12 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनायी. साथ ही दोनों […]

कोलकाता : ड्रग्स तस्करी के मामले में वर्षों पहले 31 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किये गये दो आरोपियों को बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को दोषी करार देते हुए 12 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनायी. साथ ही दोनों पर अदालत ने एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त दस माह की सजा भी भुगतनी होगी. दोनों के नाम लोकनाथ सरकार और शुभांकर चक्रवर्ती है. 16 फरवरी 2006 को एनसीबी कोलकाता जोनल यूनिट की टीम ने मारुति वैन पर गांजे लेकर तस्करी करते समय दोनों लोगों को गिरफ्तार किया था. दोनों के पास से 31 किलो गांजा जब्त किया गया था, जिसकी बाजार में कीमत करीब साढ़े चार लाख के आस-पास है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >