पानागढ़ : नकली सोने के मुहर बेचनेवाले पांच ठग गिरफ्तार

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना पुलिस ने पारूलिया गांव में छापेमारी कर नकली सोने का मुहर बनाकर बेचनेवाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनके पास से नकली सोने के 300 मुहर जब्त किये. पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं. गेरोह के सदस्य इन मुहरों को मुगलकालीन बताकर सस्ती […]

पानागढ़ : बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना पुलिस ने पारूलिया गांव में छापेमारी कर नकली सोने का मुहर बनाकर बेचनेवाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. उनके पास से नकली सोने के 300 मुहर जब्त किये. पुलिस अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं.

गेरोह के सदस्य इन मुहरों को मुगलकालीन बताकर सस्ती कीमत पर आम लोगों के बीच बेचते थे. इस तरह वे मोटी कमाई करते थे. पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की. पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू की तथा जाल बछा कर पारूलिया के पास तीन ठगों को गिरफ्तार किया.
इनके पास से नकली सोने के तीन सौ मुहर बरामद किये गये. इनसे पूछताछ करने के बाद इनकी निशानदेही पर इनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार होनेवालों में शेख आमिर चंद, शेख रिपन, शेख किरण शामिल है.
ये तीनों बीरभूम जिले के सैंथिया थाना अंतर्गत बताशपुर तथा गिरफ्तार दो अपराधी शेख उज्जवल तथा शेख एनामुल शेख सैंथिया थाना के कल्याणपुर के निवासी हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को रामपुरहाट महकमा कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में पेश कर पुलिस जांच अधिकारी ने इनके रिमांड की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >