गृहवधू की हत्या के आरोप में पति सहित तीन गिरफ्तार

खड़गपुर : सांकराईल थाना अंतगत मुड़ाकाटी गांव में एक महिला की रहस्यमय मौत हो गयी. पुलिस ने महिला का शव लटकते हुए अवस्था में बरामद किया. मृतका के मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका का पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया […]

खड़गपुर : सांकराईल थाना अंतगत मुड़ाकाटी गांव में एक महिला की रहस्यमय मौत हो गयी. पुलिस ने महिला का शव लटकते हुए अवस्था में बरामद किया. मृतका के मायके के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया.
पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका का पति, ससुर और सास को गिरफ्तार किया है. स्थानीय व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम झुमपा दे(28) है.
दस वर्ष पहले झुमपा का विवाह गौतम दे के साथ हुआ था. विवाह के बाद से ही उसके ससुराल के लोग उस पर मानसिक और शारीरिक अत्याचार करते थे. झुमपा के पिता स्वपन माईती दे ने हत्या का आरोप लगाया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >