दिनहाटा में सड़क किनारे मिला बम

दिनहाटा : सड़क के किनारे बम पड़ा देखकर दिनहाटा में आतंक फैल गया. शुक्रवार को दिनहाटा थाना के अटियाबाड़ी-1 ग्राम पंचायत के फकिरेरतकिया बाजार संलग्न एक राइस मील के सामने स्थानीय लोगों ने बम पड़ा देखा. घटना की सूचना संबंधित थाने को दी गयी. पुलिस ने मौके से बम बरामद कर लिया है. उल्लेखनीय है […]

दिनहाटा : सड़क के किनारे बम पड़ा देखकर दिनहाटा में आतंक फैल गया. शुक्रवार को दिनहाटा थाना के अटियाबाड़ी-1 ग्राम पंचायत के फकिरेरतकिया बाजार संलग्न एक राइस मील के सामने स्थानीय लोगों ने बम पड़ा देखा. घटना की सूचना संबंधित थाने को दी गयी.
पुलिस ने मौके से बम बरामद कर लिया है. उल्लेखनीय है कि हाल हीं में इलाके में युवा तृणमूल के एक मंच में बम फेंककर आग लगाने की घटना घटी थी. घटना से इलाके में आतंक कायम हो गया था. शुक्रवार को फिर से बम मिलने से इलाकावासी सहमे हुए है. हालांकि घटना में किसी को किसी को नुकसान नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >