सिलीगुड़ी : बेखौफ चोर, दिन के उजाले में उड़ाये लाखों के जेवर

सिलीगुड़ी : एक घर को खाली पाकर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है. घटना मंगलवार दोपहर बाद भक्तिनगर थाना अंतर्गत गांधीनगर इलाके में सुनील सिंह के घर में घटी. पीड़ित परिवार की ओर से भक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. सुनील सिंह की पत्नी रानी सिंह ने बताया कि किसी […]

सिलीगुड़ी : एक घर को खाली पाकर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है. घटना मंगलवार दोपहर बाद भक्तिनगर थाना अंतर्गत गांधीनगर इलाके में सुनील सिंह के घर में घटी. पीड़ित परिवार की ओर से भक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. सुनील सिंह की पत्नी रानी सिंह ने बताया कि किसी काम के सिलसिले परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गये थे.
शाम को घर लौटने के बाद उनलोगों ने आलमारी का ताला टूटा हुआ देखा. घर का सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि उनके घर से साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरों के साथ नगद 50 हजार रुपये की चोरी हुई है.
उन्होंने इलाके में सक्रिय समाज विरोधी तत्वों को इसके लिए दोषी ठहराया है. घटना के बाद तुरंत भक्तिनगर थाना पुलिस को सूचित किया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >