छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध देसी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

पानागढ़ : नदिया जिले के निश्चिंतपुर चौधरीपड़ा में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत की घटना के बाद वीरभूम जिला आबकारी विभाग ने जिले के नलहट्टी थाना अंतर्गत शीतलाग्राम व सिमलन गांव में अभियान चलाते हुये भारी मात्रा में अवैध देशी शराब तथा उसे बनाने के लिये रखा गया कच्चा माल व बर्तन […]

पानागढ़ : नदिया जिले के निश्चिंतपुर चौधरीपड़ा में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत की घटना के बाद वीरभूम जिला आबकारी विभाग ने जिले के नलहट्टी थाना अंतर्गत शीतलाग्राम व सिमलन गांव में अभियान चलाते हुये भारी मात्रा में अवैध देशी शराब तथा उसे बनाने के लिये रखा गया कच्चा माल व बर्तन जब्त किये.
विभाग के स्थानीय प्रभारी प्रकाश राय ने बताया कि अवैध देसी शराब बनाने वालों के खिलाफ दो गांवों में छापामारी अभियान चलाया गया. 30 लीटर शराब, 465 लीटर कच्चा माल, आठ हांडी जब्त की गई है. मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. अभियान के कारण इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में दहशत है.
गौरतलब है कि नदिया जिले में विषाक्त शराब पीने के कारण आठ की मौत के बाद आबकारी विभाग के स्थानीय प्रभारी समेत 11 कर्मियों पर गाज गिर गई. उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया. मामले की जांच सीआइडी को सौंपी गई है. घटना के बाद से ही वीरभूम जिले में आबकारी विभाग ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है.
अवैध शराब बेचते दो गिरफ्तार
दुर्गापुर. कांकसा थाना आबकारी विभाग की पुलिस ने अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया. पकड़े गये लोगों में कांकसा ग्राम निवासी शंकर सरकार एवं इलमबाजार निवासी श्याम मिद्दा शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >