नशे के लिए की चोरी, गिरफ्तार, 19 हजार रुपये, चार मोबाइल व कानों की बाली हो गयी थी चोरी

जादवपुर थाने की पुलिस छह घंटे में सुलझाया मामला इलाके के सीसीटीवी कैमरे से संदिग्ध की हुई थी पहचान कोलकाता : जादवपुर थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले को छह घंटे में सुलझाते हुए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर चोरी के रुपये, गहने व मोबाइल जब्त कर लिये. गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख […]

  • जादवपुर थाने की पुलिस छह घंटे में सुलझाया मामला
  • इलाके के सीसीटीवी कैमरे से संदिग्ध की हुई थी पहचान
कोलकाता : जादवपुर थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले को छह घंटे में सुलझाते हुए आरोपी चोर को गिरफ्तार कर चोरी के रुपये, गहने व मोबाइल जब्त कर लिये. गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख राजा है. वह प्रिंस अनवर शाह रोड की माठेरतल्ला बस्ती का रहनेवाला है. उससे पूछताछ कर पुलिस ने चोरी के गहने, रुपये व मोबाइल फोन जब्त कर लिये हैं.
बताया जाता है कि उसे नशे की लत थी और उसी को पूरा करने के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रिंस अनवर शाह रोड के रहनेवाले विश्वजीत पात्र ने घर से 19 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन और एक कान की बाली चोरी होने की शिकायत जादवपुर थाने में दर्ज करायी थी.
थाने के ओसी पुलक कुमार दत्ता के निर्देश पर जादवपुर थाने के क्राइम ऑफिसर प्रीतम व आनंद सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी. इस टीम ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ के बाद चोरी के सभी सामान जब्त कर लिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >