हेस्टिंग्स : किराया मांगने पर ट्राम कंडक्टर को जड़ा घूसा

कोलकाता : ट्राम में सफर कर रहे एक यात्री से किराया मांगने पर युवक ने कंडक्टर को घूसा जड़ दिया.घटना हेस्टिंग्स इलाके के खिदिरपुर रोड स्थित बापू गेट की है. जख्मी ट्राम कंडक्टर का नाम पार्थ दे (55) है. जबकि आरोपी युवक का नाम मोहम्मद मजहर खान (24) है. वह मोमिनपुर रोड का रहनेवाला है. […]

कोलकाता : ट्राम में सफर कर रहे एक यात्री से किराया मांगने पर युवक ने कंडक्टर को घूसा जड़ दिया.घटना हेस्टिंग्स इलाके के खिदिरपुर रोड स्थित बापू गेट की है. जख्मी ट्राम कंडक्टर का नाम पार्थ दे (55) है. जबकि आरोपी युवक का नाम मोहम्मद मजहर खान (24) है. वह मोमिनपुर रोड का रहनेवाला है.
जख्मी कंडक्टर ने हेस्टिंग्स थाने की पुलिस को बताया कि ट्राम में सफर करने के दौरान उसने किराया मांगा, तो युवक ने कहा कि मेरे इलाके से ट्राम गुजरती है, इसके कारण मैं किराया नहीं दूंगा, और कभी नहीं दूंगा.
इस पर कंडक्टर के साथ उसकी झड़प शुरू हो गयी. जिसके बाद आरोपी युवक ने कंडक्टर को घूसा जड़ दिया. इसके बाद जख्मी हालत में कंडक्टर को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया. शिकायत दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >