झाड़-फूंक के नाम पर महिला को किया निर्वस्त्र

रायगंज : एक महिला को निर्वस्त्र कर वीडिओ बनाने के बाद ब्लैक मेल करने का सनसनीखेज आरोप एक तांत्रिक पर लगा है. गुरुवार रात रायगंज थाना पुलिस ने आरोपी तांत्रिक लिटन चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उसे रायगंज अदालत में पेश कर तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. घटना को […]

रायगंज : एक महिला को निर्वस्त्र कर वीडिओ बनाने के बाद ब्लैक मेल करने का सनसनीखेज आरोप एक तांत्रिक पर लगा है. गुरुवार रात रायगंज थाना पुलिस ने आरोपी तांत्रिक लिटन चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उसे रायगंज अदालत में पेश कर तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. घटना को लेकर पूरे शहर में खलबली मची हुई है.
रायगंज शहर के सुभाषगंज इलाके की एक महिला अपनी समस्या लेकर ज्योतिष लिटन चक्रवर्ती के पास पहुंची. आरोप है कि ज्योतिष ने महिला के शरीर की शुद्धीकरण करने के नाम पर उसे पास के कमरे में जाकर निर्वस्त्र होने को कहा. इधर ज्योतिष ने छिपकर अपनी मोबाइल पर महिला का वीडीओ बनाने लगा. इसके बाद महिला को ज्योतिष ने ब्लैकमेल करना शुरू किया.
पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर रायगंज थाना पुलिस ने ज्योतिष लिटन चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उसे रायगंज अदालत में पेश कर पांच दिनों की पुलिस रिमांड मांगा गया. अदालत ने उसे तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >