बराकर : बराकर बस स्टैंड स्थित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की बराकर शाखा कार्यालय के तीन ताला तथा कैश विभाग के लॉकर को तोड़ कर अपराधियों ने 1.16 लाख रुपये की चोरी कर ली.बीमा कंपनी सूत्रों ने बताया कि शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद था.
सोमवार को कार्यालय खुलने पर चोरी का खुलासा हुआ. निचले तथा उपरी गेट एवं कैश विभाग का ताला टूटा हुआ था. कैश विभाग का लॉकर भी टूटा हुआ था. उसमें से 1.16 लाख रुपये गायब थे. इसकी सूचना बराकर फांड़ी पुलिस के अधिकारियों को दी गई.
उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों व कर्मियों से पूछताछ की. कार्यालय के आसपास कई आवासीय घर हैं. निवासियों ने कहा कि रात्रि में कई संदेही व्यक्तियों को कार्यालय के पास विचरते देखा गया था. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
