जमीन विवाद में बड़े भाई पर हमला

मालदा : पांच कट्ठा जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर हमला कर दिया. सोमवार रात यह घटना पुकुरिया थाने के अड़ाईडांगा गांव में घटी. घायल दंपती कैश शेख (40) व सुल्ताना बीबी (35) का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में हो रहा है. कैश के साथ खानदानी संपत्ति को […]

मालदा : पांच कट्ठा जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर हमला कर दिया. सोमवार रात यह घटना पुकुरिया थाने के अड़ाईडांगा गांव में घटी. घायल दंपती कैश शेख (40) व सुल्ताना बीबी (35) का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज में हो रहा है.
कैश के साथ खानदानी संपत्ति को लेकर चचेरे भाई रिंटू शेख का विवाद चल रहा था. सोमवार रात रिंटू जमीन पर कब्जा करने आया तो कैश ने इसका विरोध किया. इस पर कैश पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया. उसने बचाने पहुंची उसकी पत्नी से भी मारपीट की गयी.
घटना का मुख्य आरोपी रिंटू शेख अपने दलबल के साथ इलाके से फरार चल रहा है. मंगलवार की सुबह सुल्ताना बीबी ने रिंटू शेख समेत छह लोगों के खिलाफ पुकुरिया थाने में मामला दर्ज कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >