चार दिनों से बंद घर में मिला इंजीनियर का शव

कोलकाता : विधाननगर पूर्व थाना क्षेत्र के डीएल 64 में पीजी (पेइंग गेस्ट) हाउस के एक कमरे में चार दिनों से बंद एक इंजीनियर का शव रविवार की रात बरामद किया गया. वह मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था. युवक काम के सिलसिले में पीजी में रह रहा था. लोगों की सूचना पर […]

कोलकाता : विधाननगर पूर्व थाना क्षेत्र के डीएल 64 में पीजी (पेइंग गेस्ट) हाउस के एक कमरे में चार दिनों से बंद एक इंजीनियर का शव रविवार की रात बरामद किया गया. वह मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था. युवक काम के सिलसिले में पीजी में रह रहा था. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर से उसका शव बरामद किया. घटना की सूचना मृत इंजीनियर के घरवालों को भी दे दी गयी है.
पुलिस के मुताबिक, मृत इंजीनियर का नाम गौरव कुमार सिंह (30) है. वह झारखंड के जमशेदपुर के साकची का निवासी था. पिछले तीन-चार दिनों से उसके घर का दरवाजा बंद था. कुछ दिनों से उसे नहीं देखने पर लोगों को संदेह हुआ, आवाज लगायी गयी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.
इसके बाद ही रविवार रात करीब दस बजे विधाननगर पूर्व थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. पुलिस का कहना है कि मौत की वजह का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. मृत इंजीनियर के शरीर पर किसी भी तरह के कोई निशान नहीं हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >