कोलकाता : कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पांच लाख रुपये के जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम बबलू इस्लाम (43) बताया गया है.
वह मालदा के वैष्णवनगर थाना इलाके का निवासी है. एसटीएफ अधिकारी के अनुसार आरोपी को गुरुवार को सियालदह स्टेशन के निकट एमजी रोड से गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से 2000 रुपये के 250 नोट जब्त किये गये.
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 120बी, 489बी, 489सी के तहत मामला दर्ज किया है. सूत्रों के अनुसार वह जाली नोट महानगर में किसी को सप्लाई करने आया था.
