307 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, पूर्वोत्तर के राज्य से लाया जा रहा था गांजा

कूचबिहार : कूचबिहार जिला पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार रात गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने निशिगंज नाका प्वाइंट पर दो ट्रकों को रोका. एक ट्रक में सुपारी लदी हुयी थी, जबकि दूसरे में प्लास्टिक के सामान. संदेह के आधार पर […]

कूचबिहार : कूचबिहार जिला पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार रात गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने निशिगंज नाका प्वाइंट पर दो ट्रकों को रोका. एक ट्रक में सुपारी लदी हुयी थी, जबकि दूसरे में प्लास्टिक के सामान. संदेह के आधार पर इन दोनों ट्रकों की तलाशी ली गयी. दोनों ट्रकों से कुल 307 किलो गांजा बरामद किया गया. सूत्रों से मुताबिक कालाबाजार में इसकी कीमत करीब 30 लाख रूपये है.
बुधवार को कूचबिहार जिले के एसपी डॉ. भोलानाथ पांडे ने संवाददाता सम्मेलन कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शुरूआती पूछताछ में तीनों व्यक्तियों से पता चला है कि गांजा किसी पूर्वोत्तर राज्य से लाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जायेगा. इस तस्कर गिरोह में और कौन-कौन लोग हैं, इसकी छानबीन की जायेगी. संवाददाता सम्मेलन में एसपी के साथ माथाभांगा के एएसपी निशिगंज ओपी के ओसी और जिला पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >