कोलकाता की जयश्री को बलिया में पति ने मारी गोली

बलिया/कोलकाता : यूपी के बलिया जिले के एक गांव में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लिया और आरोपी के भाई यानी मृत महिला के देवर को हिरासत में […]

बलिया/कोलकाता : यूपी के बलिया जिले के एक गांव में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लिया और आरोपी के भाई यानी मृत महिला के देवर को हिरासत में ले लिया. घटना की वजह का पता नहीं चल सका है.
चौबे के दलकी निवासी निर्मल चौबे का भुआल छपरा चट्टी में मकान है. वहां पूरा परिवार रहता है. शुक्रवार सुबह निर्मल चौबे छोटे पुत्र मुकेश और उसकी पत्नी के साथ उसके बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल गये थे. इसी बीच दोपहर करीब पौने दो बजे उनके बड़े पुत्र राकेश चौबे एवं उसकी पत्नी जयश्री (30) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. जयश्री का मायका कोलकाता है.
इससे गुस्साये राकेश ने लाइसेंसी बंदूक से पत्नी के सीने में गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. कुछ देर बाद निर्मल चौबे घर पहुंचे, तो उन्हें इसकी जानकारी हुई. उन्होंने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी. उधर, पुलिस के पहुंचने के पूर्व कमरे में खून की सफाई कर दी गयी थी.
पुलिस ने मुकेश चौबे को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया.
जयश्री के मायके वालों को कोलकाता सूचना दे दी गयी. एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि मृतका के मायके वालों का इंतजार हो रहा है. उनकी तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा. मृतका के देवर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >