चापड़ के हमले में जख्मी अल्ताफ ने तोड़ा दम

कोलकाता : तिलजला इलाके में चॉपर के हमले में घायल शेख अल्ताफ ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. पिछले आठ दिनों से वह अस्पताल में मौत से लड़ रहा था. इस मामले में विभागीय डीसी कल्याण बंद्योपाध्याय ने बताया कि अल्ताफ पर हमले के बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए कुल पांच बदमाशों […]

कोलकाता : तिलजला इलाके में चॉपर के हमले में घायल शेख अल्ताफ ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. पिछले आठ दिनों से वह अस्पताल में मौत से लड़ रहा था. इस मामले में विभागीय डीसी कल्याण बंद्योपाध्याय ने बताया कि अल्ताफ पर हमले के बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था.
उनके बताये ठिकानों से हथियार भी जब्त किये गये. अब अल्ताफ की मौत के बाद अदालत से गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने का आवेदन किया जायेगा. ज्ञात हो कि इलाके में वर्चस्व की लड़ाई में कुछ बदमाशों ने शेख अल्ताफ पर चॉपर से जानलेवा हमला किया था. इसके बाद गंभीर हालत में उसे चित्तरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया, वहां चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >