ममता बनर्जी ने जीत के लिए शाहरुख और केकेआर को बधाई दी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को किंग्स 11 पंजाब को हराकर दूसरी बार आइपीएल का खिताब जीतने के लिए बधाई दी. नाइट राइडर्स ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में किंग्स 11 पंजाब को तीन विकेट से हराया. बनर्जी ने अपने फेसबुक वाल पर लिखा, बधाई—केकेआर. बधाई—शाहरुख. मुख्यमंत्री ने […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को किंग्स 11 पंजाब को हराकर दूसरी बार आइपीएल का खिताब जीतने के लिए बधाई दी. नाइट राइडर्स ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में किंग्स 11 पंजाब को तीन विकेट से हराया.

बनर्जी ने अपने फेसबुक वाल पर लिखा, बधाई—केकेआर. बधाई—शाहरुख. मुख्यमंत्री ने बंगाल के विकेटकीपर और किंग्स 11 पंजाब के खिलाडी रिद्धिमान साहा को केकेआर के खिलाफ खेले के गए फाइनल मैच में शतक जमाने के लिए बधाई दी.पूर्व केकेआर खिलाडी साहा ने 49 गेंदों में शतक बनाया. वह आइपीएल के फाइनल मुकाबले में शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >