गैस कटर से एटीएम काटकर 30 लाख रुपये की चोरी

हावड़ा : लिलुआ थाना अंतर्गत जगदीशपुर तथा कोना तेतुलतल्ला के पास स्थित स्टेट बैंक के दो एटीएम से 30 लाख की चोरी कर ली गयी. चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम को काट दिया और उसमें मौजूद 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. घटना गुरुवार देर रात की है. एटीएम में लगे […]

हावड़ा : लिलुआ थाना अंतर्गत जगदीशपुर तथा कोना तेतुलतल्ला के पास स्थित स्टेट बैंक के दो एटीएम से 30 लाख की चोरी कर ली गयी. चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम को काट दिया और उसमें मौजूद 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. घटना गुरुवार देर रात की है. एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के खराब होने के कारण पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है.
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय मिली जब स्थानीय एक युवक रुपये निकालने के लिए एटीएम पहुंचा. गैस कटर की मदद से एटीएम को काटे जाने की घटना से पुलिस भी हैरान है.

क्या है घटना

जानकारी के अनुसार जगदीशपुर तथा कोना तेतुलतला के पास स्टेट बैंक के दो एटीएम हैं. दोनों में हमेशा रुपये रहते हैं. दोनों एटीएम में गुरुवार को रुपये भरे गये थे. पुलिस ने बताया कि चोरों को इस बात की खबर थी कि दोनों एटीएम में रुपये डाले गये हैं. चोरों ने वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है. एसीपी (उत्तर) राहुल दे ने बताया को दोनों एटीएम से कुल 30 लाख रुपये गायब हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >