अशांति फैलानेवाले छह बदमाश गिरफ्तार

कोलकाता : बेनियापुकुर के सैयद अहमद रोड में सोमवार शाम को इलाके में अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने झमेले के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक गुट के गिरफ्तार आरोपियों के नाम मजहर और आमीन है, जबकि दूसरे गुट के गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद दानिश, शैफ सुल्तान और फैजल है. सभी […]

कोलकाता : बेनियापुकुर के सैयद अहमद रोड में सोमवार शाम को इलाके में अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने झमेले के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक गुट के गिरफ्तार आरोपियों के नाम मजहर और आमीन है, जबकि दूसरे गुट के गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद दानिश, शैफ सुल्तान और फैजल है.
सभी को अदालत में पेश करने पर 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बेनियापुकुर इलाके के सैयद अहमद रोड में सोमवार शाम को इलाके के निवासी आमीन और लंबू पप्पू के बीच हुए झमेले में चली गोली की घटना के कारण काफी देर तक इलाके में अशांति व्याप्त था.
स्थिति को सामान्य करने के बाद बेनियापुकुर थाने में दोनों पक्ष की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी थी. जिसके बाद शुरुआती कार्रवाई में बेनियापुकुर थाने की पुलिस के साथ मिलकर लालबाजार के एआरएस की टीम ने पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य एफआइआर में नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ के बाहर हैं. जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >