12वीं के छात्र ने 11वीं के विद्यार्थी पर चाकू से बोला हमला, घायल

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के दमदम थानांतर्गत श्यामनगर इलाके में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे छात्र-छात्राओं में एक छात्रा के संग लौट रहे छात्र से सिर्फ इतना पूछा कि तेरी गर्लफ्रेंड है क्या, बस इसी बात पर बारहवीं कक्षा के उस छात्र ने ग्यारहवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से […]

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के दमदम थानांतर्गत श्यामनगर इलाके में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे छात्र-छात्राओं में एक छात्रा के संग लौट रहे छात्र से सिर्फ इतना पूछा कि तेरी गर्लफ्रेंड है क्या, बस इसी बात पर बारहवीं कक्षा के उस छात्र ने ग्यारहवीं कक्षा के छात्र पर चाकू से कई वार किया. घटना के बाद ही तुरंत भीड़ जुट गयी. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया. उसका नाम धीरज राजभर बताया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, जख्मी छात्र को सिर व शरीर के कई हिस्सों में चाकू से जख्म हुआ है. वह दमदम के श्यामनगर इलाके में एक निजी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ता है. बताया जाता है कि घटना सोमवार शाम चार बजे की है. स्कूल को-एड है. शाम को स्कूल की छुट्टी होते ही सभी विद्यार्थी घर की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान हमलावर छात्र एक छात्रा के साथ घर लौट रहा था. पीड़ित छात्र ने उससे पूछा कि क्या यह तेरी गर्लफ्रेंड है? बस इसी बात पर 12वीं के आरोपी छात्र ने तुरंत जेब से चाकू निकाला और 11वीं के उस छात्र पर हमला कर दिया.
पुलिस का कहना है कि छात्र को हिरासत में लिया गया है. उसने विवाद के दौरान कहीं से चाकू लेकर हमला किया है. इधर, स्कूल प्रबंधन ने बताया कि वह चाकू कहां से लाया? इसका तो पता नहीं है. लेकिन इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
स्कूल इस मामले में अवश्य कार्रवाई करेगा, ताकि इस तरह की घटना कभी न हो और ना ही कभी कोई छात्र मारपीट करने की भी बात सोचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >