हथियार की नोंक पर लाखों की डकैती

पानागढ : वीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना अंतर्गत लायक बाजार स्थित एक घर में हथियार की नोंक पर डकैतों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस ने मामले को लेकर तहकीकात शुरू कर दी है. घटना के संबंध में घर की जबीना विवि के हवाले से पुलिस ने बताया कि […]

पानागढ : वीरभूम जिले के शांतिनिकेतन थाना अंतर्गत लायक बाजार स्थित एक घर में हथियार की नोंक पर डकैतों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पुलिस ने मामले को लेकर तहकीकात शुरू कर दी है. घटना के संबंध में घर की जबीना विवि के हवाले से पुलिस ने बताया कि डकैतों ने हथियार की नोंक पर घर में घुसकर लूटपाट की.
घर में मौजूद सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान तथा नगदी समेत कुल एक लाख से ऊपर के सामान लेकर चंपत हो गए हैं. घटना के दौरान डकैतों ने घर की लाइन को काट दिया था. इस दौरान घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था. इसी का फायदा उठाते हुये डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है. घटना को लेकर शांतिनिकेतन थाने की पुलिस को सूचना दी गई है.
सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद डकैतों की तलाश शुरू कर दी है. जबिना विवि ने बताया कि सभी डकैत मुंह पर कपड़ा बांधे हुये थे. उनके हाथों में हथियार थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >