बम बनाते समय विस्फोट, दो मरे

तृणमूल कांग्रेस नेता के घर में संदिग्धों का था जमावड़ा लाभपुर थाना अंतर्गत कुसुम गड़िया की घटना पानागढ़ : बीरभूम जिले के लाभपुर थाना अंतर्गत कुसुम गड़िया ग्राम में तृणमूल नेता शेख इसमाइल के घर में रविवार की देर रात हुए बम विस्फोट में दो युवकों की मौत हो गयी. विस्फोट के बाद पूरे गांव […]

तृणमूल कांग्रेस नेता के घर में संदिग्धों का था जमावड़ा

लाभपुर थाना अंतर्गत कुसुम गड़िया की घटना

पानागढ़ : बीरभूम जिले के लाभपुर थाना अंतर्गत कुसुम गड़िया ग्राम में तृणमूल नेता शेख इसमाइल के घर में रविवार की देर रात हुए बम विस्फोट में दो युवकों की मौत हो गयी. विस्फोट के बाद पूरे गांव में दहशत है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उनकी पहचान नहीं हो पायी है.

पुलिस ने शेख इस्माइल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी फरार बताया गया है. पुलिस के अनुसार, शेख इस्माइल के घर में कई अपराधी बम बना रहे थे. इनका उपयोग हिंसा फैलाने में किया जाना था. निर्माण के समय हुई लापरवाही के कारण इन बमों में विस्फोट हो गया. देर रात्रि पूरा गांव विस्फोटों से गूंज उठा.

ग्रामीणों में दहशत

ग्रामीण डर से घर से बाहर नहीं निकले. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल पर मकान की छत उड़ गयी थी तथा दो शव बरामद किये गये. पूरा परिवार फरार था. इस घटना में अन्य अपराधियों की संलिप्तता थी कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचान की कोशिश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >