दक्षिणोश्वर (उत्तर 24 परगना) : परिवहन मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता मदन मित्र ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टियां उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं और यदि यह साबित हो गया कि उन्होंने सारधा प्रमुख सुदीप्त सेन या उनके परिवार की मदद की है तो वह इस्तीफा दे देंगे.
मित्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘यदि कोई यह साबित कर दे कि मैंने सुदीप्त सेन या उनकी पत्नी पियाली की मदद की है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा. ये दोनों फिलहाल हिरासत में हैं.’ उन्होंने कहा कि यदि घोटाले में उनकी संलिप्तता साबित हो जाती है तो वह इस्तीफा दे देंगे और फिर से जनादेश मांगेंगे.उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 2013 की तारीख से सेन द्वारा लिखे गये पत्र में उनके नाम का जिक्र नहीं है.
