तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनाव के बाद कोई गठबंधन नहीं :भाजपा

कोलकाता: भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच चुनाव के बाद गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.तृणमूल कांग्रेस को अराजक दल बताते हुए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ पार्टी ने मुस्लिमों का तुष्टिकरण किया और वोट बैंक के […]

कोलकाता: भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज कहा कि उनकी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच चुनाव के बाद गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.तृणमूल कांग्रेस को अराजक दल बताते हुए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ पार्टी ने मुस्लिमों का तुष्टिकरण किया और वोट बैंक के चलते बांग्लादेशी घुसपैठियों को शह दी.

सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस राज्य के किसी तरह के विकास में दिलचस्पी नहीं रखती. वे अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण, अराजकता फैलाने और तानाशाही में दिलचस्पी रखते हैं.’’ भाजपा नेता ने सारदा चिटफंड घोटाले के मामले में जांच को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘‘जांच में इतना समय क्यों लग रहा है? यह एक ऐसे घोटाले की जांच है जिसमें जनता का पैसा लूट लिया गया.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >